5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कभी खाने के नहीं थे पैसे, आज है सक्षम तो किसानों के चुकाए 4 करोड़, सफाईकर्मियों को दी लाखों की मशीनें

ये बात उन दिनों की है जब वे नौकरी किया करते थे। मेहनताने के रूप में उन्हें 500 रुपए मिलते थे। इनमें से 300 रुपए किराए के देने होते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Nov 2018, 9:39 AM IST

Amitabh Bachchan donate

Amitabh Bachchan donate

मुंबई। कहते हैं कि जब वक्त बुरा होता है तो इंसान के दिल में अच्छा करने की बातें उमड़ती हैं, लेकिन जब वक्त अच्छा होता है तो वह सबकुछ भूल जाता है। ऐसा अक्सर देखने में भी आता है। लेकिन बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्च्न की बात करें तो आज भी अपने बुरे वक्त को नहीं भूले हैं। वे अब ऐसे लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं जो वक्त के मारे हैं।

हाल ही में अमिताभ ने अपने एक पुराने वादे को पूरा किया है। एक बार एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में उन्होंने वादा किया था कि वो कचरा साफ करने वाले कर्मचारियों को 50 मशीनें देंगे। अमिताभ ने अब ये वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया,'आज मैंने अपना वादा निभा दिया है। 25 छोटी मशीनें और एक बड़ा ट्रक मैंने बीएमसी को दी हैं।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 1398 किसानों के कर्ज का भुगतान किया था। ये राशि करीब 4 करोड़ रुपए है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे कर्ज चुकाने के सर्टिफिकेट को उनसे प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि इतने सारे किसानों का मुंबई आना संभव नहीं था इसलिए उन्होंने 70 किसानों के लिए ट्रेन की एक पूरी बोगी बुक करवाई। मुंबई में इन किसानों को सर्टिफिकेट दिए गए।

आपको बता दें कि अमिताभ ने अपने उन दिनों की याद को भी फैंस के साथ साझा किया जब उनके पास खाने के पैसे नहीं होते थे। ये बात उन दिनों की है जब वे नौकरी किया करते थे। मेहनताने के रूप में उन्हें 500 रुपए मिलते थे। इनमें से 300 रुपए किराए के देने होते थे। बाकी बचे 200 रुपए में उन्हें पूरा महीना चलाना होता था।

पैसों की कमी के चलते कई बार उनको पानी और बताशा खाकर पेट पालना पड़ा। हालांकि अमिताभ कहते हैं कि ये पानी-बताशा वाकई स्वादिष्ट होते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन