20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अ​मिताभ बच्चन ने शेयर की कोरोना से जुड़ी ऐसी बात, लोगों ने लगाई लताड़, कहा- अफवाह मत फैलाओ

अ​मिताभ बच्चन ने शेयर की कोरोना से जुड़ी ऐसी बात, लोगों ने लगाई लताड़, कहा- अफवाह मत फैलाओ

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की ओर से Corona Virus पर सोशल मीडिया पर दी गई इस जानकारी से लोग इतने खफा हुए कि उन्होंने एक्टर को ज्ञान देना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 23 Mar 2020, 5:00 PM IST

अ​मिताभ बच्चन ने शेयर की कोरोना से जुड़ी ऐसी जानकारी,लोगों ने लगाई लताड़, कहा- अफवाह मत फैलाओ

अ​मिताभ बच्चन ने शेयर की कोरोना से जुड़ी ऐसी जानकारी,लोगों ने लगाई लताड़, कहा- अफवाह मत फैलाओ

मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने 22 मार्च को आयोजित 'जनता कर्फ्यू' ( Janta Cufrew ) को लेकर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक मैसेज शेयर किया है। ये मैसेज कोरोना वायरस ( Corona virus ) से निजात पाने को लेकर है। इस मैसेज को शेयर करने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर एक विचार शेयर करते हुए लिखा,'एक विचार दिया गया है: 22 मार्च को शाम 5 बजे महीने का सबसे काला दिन है। इस समय वायरस या बैक्टिरीया बुरी शक्तियां अपने सर्वोत्तम ताकत और प्रभाव में होती हैं। ताली, शंख बजाने के कम्पन्न से ये वायरस कम होते हैं या फिर मर जाते हैं। चन्द्रमा नए नक्षत्र रेवती से गुजरेगा। एक साथ कम्पन्न होने से रक्तचाप अच्छा होता है। ऐसा किसी ने मुझे भेजा, पता नहीं कितना सही है।'

इस ट्विट पर कई ऐसे लोगों ने जवाब दिया है जिनकी ट्विटर पर काफी अच्छी फॉलोइंग है। इनमें से अधिकांश का कहना है कि अमिताभ जैसे सेलेब को ऐेसे विचारों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। कई अन्य यूजर्स ने बिग बी को अफवाह फैलाने से परहेज करने को कहा है। लोगोें का कहना है कि ऐसे ही विचारों को देखकर लोग प्रभावित होते हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने लोगों को समझाया कि ये विचार अमिताभ बच्चन के नहीं है। उन्हें किसी ने भेजा। वह तो केवल अन्य लोगों से उनकी राय जानना चाह रहे हैं। उन्होंने फोटो भी ऐसा लगाया है कि वह खुद भी इस पर यकीन नहीं करते हैं। लोगों ने एक्टर को उस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर भी दिखाया जिसमें पत्र सूचना आयोग (पीआईबी) ने इस तरह की अफवाह का फैक्ट चैक कर बताया था कि ऐसा कुछ नहीं होता है।

हालांकि ट्रोल होने के बाद अमिताभ ने ट्विटर से ये ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक लोग इसका स्क्रीनशॉट ले चुके थे।

बता दें कि जनता कर्फ्यू के दिन अमिताभ ने परिवार सहित अपने बंगले की छत पर ताली-थाली बजाई थी। इस दौरान उनके पुत्र अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय, पोती अराध्या सहित परिवार के सभी लोग मौजूद थे।