7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरबों के मालिक बच्चन परिवार का यह हिस्सा आज भी दो वक्त की रोटी को मोहताज

कभी कभी उनके पास दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं होता है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 12, 2018

Bachchan family

Bachchan family

बॉलीवुड में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। बच्चन परिवार का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। शायद ही कोई होगा जो बच्चन परिवार को नहीं जानता हो। लेकिन बच्चन परिवार का एक हिस्सा ऐसा भी है, जो पैसे-पैसे को मोहताज हैं। हरिवंशराय बच्चन के जाने के बाद इस परिवार की किसी ने भी सुध नहीं ली। अब यह परिवार बहुत गरीबी में अपने दिन गुजार रहा है। यहां तक की बच्चन परिवार का यह हिस्सा दो वक्त की रोटी के लिए भी तरस रहा है। आप सोच रहे होंगे कि बच्चन परिवार में ऐसा कौन है जिसकी ऐसी हालत है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के बुआ के परिवार के बारे में। जहां एक तरफ अमिताभ और उनके बच्चे ऐशो आराम का जीवन बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमिताभ की बुआ के बेटे का परिवार दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हैं। इस शख्स का नाम है अनूप रामचंद्र। यह अमिताभ बच्चन की बुआ के बेटे हैं। बच्चन परिवार से इतना बड़ा रिश्ता होने के बावजूद भी रामचन्द्र अपनी जिन्दगी में अभी तक कुछ भी नहीं कर पाए हैं।

रामचंद्र और उनके परिवार की हालत इतनी खराब है कि कभी कभी उनके पास दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी नहीं होता है। शुरू में तो अनूप की हालत ठीक थी लेकिन वक्त के साथ—साथ उनकी व उनके परिवार की स्थिति खराब होती चली गई। अनूप उनके परिवार पर एक के बाद एक कई मुसीबतें आ गई। बताया जाता है कि अमिताभ और अनूप के बिच कुछ जमीनी विवाद भी है। अनूप का कहना है कि वह पैसों की तंगी के कारण अभिषेक की शादी में भी नहीं जा पाए थे।

अनूप और उनका परिवार कटघर स्थित डॉ. बच्चन के मकान के एक हिस्से में ही रहते हैं। यह इनका पुश्तैनी मकान है और इसी मकान को लेकर अमिताभ और अनूप के बीच कुछ मतभेद थे। अनूप चाहते थे की इस मकान को बिग बी एक म्यूजियम बना दे जिसमे हरिवंश राय बचपन की यादें राखी जाए। लेकिन अमिताभ ने इसमें कोई रूचि नहीं दिखाई। यही वजह है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर मतभेद चल रहा है।