1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raju Srivastava के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा था ये वॉइस नोट, आवाज सुन कॉमेडियन ने खोली थी आंख!

जब राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अस्पताल में भर्ती थी और उनको होश में लाने की कोशिशे की जा रही थीं, तब उनको सदी के महानाक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाजे सुनाई जा रही थीं। बताया जाता है कि कॉमेडियन बिग बी को भगवान माना करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Sep 2022, 12:58 PM IST

Raju Srivastava के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा था ये वॉइस नोट

Raju Srivastava के लिए Amitabh Bachchan ने भेजा था ये वॉइस नोट

इंडस्ट्री के बेहतरनी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) ने 40 दिन के इलाज के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिंरी सांस ली, जिसके बाद 22 सितंबर को उनके पार्थिव शरीर का यूपी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से लेकर उनके फैंस और बड़े राजनीतिक लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार के लिए अपने संवेदना भी जाहिर की। उन्हीं में से एक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी शामिल है, लेकिन राजू श्रीवास्तव जब दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, तब उनका इलाज करने वाला डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से उनको होश नहीं आ रहा है।

ऐसे में कॉमेडियन को होश में लाने के लिए बिग बी द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक ऑडियो लगातार सुनाया जा रहा था, जिसमें सदी के महानायक राजू श्रीवास्तव को उठन के लिए प्ररित किया करते थे। दरअसल, 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद 21 सितंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

वहीं राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'एक और साथी, मित्र और रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया। अचानक बीमारी आई और वे समय से पहले चले गए। अभी तो उनकी और ज्यादा रचनात्मकता बाहर आनी थी... उनका हास्य बोध और जन्म के साथ मिली हास्य कला हमारे साथ रहेगी। ये अद्वितीय, मुक्त, स्पष्ट और हास्य से भरी हुई थी। वे अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान को भी हंसाते रहेंगे'।

यह भी पढ़ें: Mukesh Khanna के 'शक्तिमान' में Raju Srivastava ने निभाया था ये अहम किरादर!


साथ ही अपनी इस पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन ने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्होंने राजू श्रीवास्तव के इलाज में मदद के लिए उनके परिवार को एक 'वॉइस नोट' भी भेजा था। बिग बी ने इस बारे में बताते हुए लिखा कि 'उन्हें राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार का प्रयास करने के लिए 'वॉइस नोट' भेजने का सुझाव दिया गया और उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद अमिताभ की आवाज को श्रीवास्तव के कान के पास चलाया गया और एक बार तो उन्होंने कुछ देर के लिए अपनी आंख खोली, लेकिन फिर बंद कर ली'।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन के बेहद बड़े फैन थे। इतना ही नहीं वो उनको भगवान की तरह माना करते थे। ऐसा कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के लिए राजू श्रीवास्तव पहली बार मुंबई आए थे, ये तब की बात है, जब उनकी फिल्म 'कुली' के एक सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद कई सालों तक राजू श्रीवास्तव का जुड़ाव अमिताभ बच्चन के साथ बना रहा। उनके घर में आज तक बच्चन की एक तस्वीर अपने स्थान पर लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर आज से मिलेगा एंटरटेनमेंट का सॉलिड डोज