
Amitabh Bachchan and Yash Chopra
नई दिल्ली: Amitabh Bachchan sought help from Yash Chopra: महानायक अमिताभ बच्चन आज जो भी हैं उसमें यश चोपड़ा का बेहद योगदान रहा है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने यश चौपड़ा कि फिल्म दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, काला पत्थर औऱ सिलसिला जैसी फिल्मों में काम किया। जिससे अमिताभ के करियर में चार चांद लग गए थे। वहीं, इन फिल्मों के बाद काफी लंबे समय तक यश चोपड़ा (Yash Chopra) की किसी फिल्म में अमिताभ को काम नहीं मिला।
जब अमिताभ अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से थक कर चूर हो गए थे, तब अमिताभ बच्चन यश चौपड़ा के पास काम मांगने गए थे। इसके बाद यश चोपड़ा ने ही उन्हें दोबारा सहारा दिया और खड़ा किया।
जब अमिताभ बच्चन हो गए थे दिवालिया
ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ और यश चोपड़ा ने लंबे वक्त से साथ काम नहीं किया था और अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में मुश्किल हालातों का सामना कर रहे थे। दरअसल 90 के दशक में अमिताभ बच्चन ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला ABCL था। इस कंपनी की वजह से अमिताभ बच्चन को काफी घाटा हुआ था, जिसके चलते वह दिवालिया हो गए थे। उस समय सब कुछ दाव पर लगा हुआ था और बिग बी के पास कुछ काम भी नहीं था। ऐसे में अमिताभ यश चोपड़ा के पास मदद मांगने पहुंच गए थे।
सोच में पड़ गए थे कि अब क्या करेंगे
साल 2016 में इंडिया टुडे के एक प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन ने इस किस्से के बारे में खुद खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मैं अपनी खराब परिस्थितियों के कारण गहरी सोच में पड़ गया था कि अब मैं क्या करूंगा। ऐसे में उन्होंने अपने विकल्पों पर ध्यान दिया और उनके जहन में यश चोपड़ा आए।
अमिताभ बच्चन ने कहा था कि ऐसे हालातों में आप एकांत में होते हो और सोचते हो कि अब अगला कदम क्या होगा? मैंने सोचा कि मैं एक एक्टर हूं और मुझे जाकर एक्टिंग करनी चाहिए। इसके बाद मैं यश जी के पास गया। मैंने जाकर उनसे कहा कि कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है, मुझे काम दीजिए। मैं बहुत जरूरतमंद हूं।
फिर से यश चौपड़ा के साथ किया काम
अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उस वक्त यश चोपड़ा फिल्म ‘मोहब्बतें’ प्रोड्यूस कर रहे थे। जिसमें उन्होंने मुझे नारायण शंकर का रोल दिया। ‘मोहब्बतें’ यश चौपड़ा कि दूसरी फीचर फिल्म थी। इससे पहले वे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बना चुके थे। इस तरह अमिताभ अपने बुरे हालातों से बाहर निकल कर संभल पाए। इसके बाद टीवी के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो ने पासा ही पलट दिया और अमिताभ बच्चन का करियर को वापस ट्रैक पर आ गया।
Updated on:
28 Sep 2021, 1:28 PM IST
Published on:
28 Sep 2021, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.