
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स: अमिताभ बच्चन X )
Amitabh Bachchan: फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में चलने वाली साइबर सुरक्षा कॉलर ट्यून इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इससे पहले भी कई लोगो ने इसे बंद करने की मांग की थी और अब जाके सरकार ने आम लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस कॉलर ट्यून में 40 सेकंड का मैसेज होता था जो हर कॉल से पहले बजता था। लेकिन अब संचार मंत्रालय ने फैसला लिया है कि अब इसे सिर्फ दिन में दो बार ही चलाया जाएगा। ये फैसला सरकार ने इमरजेंसी कॉल को ध्यान में रखते हुए लिया है ।
जिस अभियान के द्वारा देश के लोगो को अमिताभ बच्चन के आवाज के जरिए साइबर क्राइम से बचने की चेतावनी कॉलर ट्यून के द्वारा दी जा रही थी। अब ये अभियान बंद हो चुका है। तो भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि इस कॉलर ट्यून को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाए और कहा है कि साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून इमरजेंसी नंबर पर नहीं बनाए जाते हैं। अब आप जब भी कॉल करेंगे तो आपके यह कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगा।
इसके साथ ही इस कॉलर ट्यून को लेकर कुछ यूजर्स ने तो अमिताभ बच्चन को टैग करके उनसे भी इसे बंद करवाने की अपील कर थी। एक यूजर ने मजाक में लिखा 'फोन पर बोलना बंद करो भाई। इस पर बिग बी ने यूजर को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा 'सरकार को बोलो भई, हमने वही किया है जो उन्होंने हमसे कहा है।' इस रिप्लाई के बाद से अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर छाएं हुए है।
Updated on:
26 Jun 2025, 1:43 PM IST
Published on:
26 Jun 2025, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.