10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौंकाने वाला खुलासा! अक्षय कुमार की यह अभिनेत्री निकली लेस्बियन, फैंस भी हैं हैरान

इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उसे पढ़कर हर कोई चौंक रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 10 Jun 2018, 12:40 PM IST

Amy jackson

Amy jackson

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री एमी जैक्सन इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है। एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उसे पढ़कर हर कोई चौंक रहा है।

सकते में आए फैन:
एमी की इस पोस्ट को देखकर उनके फैन भी सकते में आ गए। फोटो के साथ उनके कैप्शन को पढ़कर फैन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है। दरअसल एमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इअ तस्वीर में एमी के साथ उनकी उक दोस्त भी है। तस्वीर में दोनों ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर के साथ एमी ने कैप्शन में लिखा,'WifeLife (वाइफ लाइफ)।'

WifeLife

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

रिलेशनशिप पर उठ रहे सवाल:
इस तस्वीर और कैप्शन को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये दोनों लड़कियां एक दूसरे के प्यार में तो नहीं हैं। एमी के फैंस ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या आप दोनों लेस्बियन हैं?

एमी की दोस्त ने भी की फोटो शेयर:
एमी के साथ तस्वीर में जो लड़की नजर आ रही है, वह यूके की एक मॉडल है नीलम गिल। नीलम ने भी अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एमी भी नजर आ रही हैं। फोटो के साथ नीलम ने कैप्शन लिखा, 'लाइफ बॉल विद वाइफी एमी जैकसन।' इसके आगे उन्होंने दो दुल्हन वाले ईमोजी भी लगाए।

एमी का खुलासा:
एमी हमेशा से होमोसेक्सुअलिटी पर खुलकर बात करती है। एक बार उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी एक बेस्ट फ्रेंड लेस्बियन हैं। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं ये बेस्ट फ्रेंड नीलम ही तो नहीं।

फैंस के सवालों का नहीं दिया जवाब:
एमी की पोस्ट देखकर उनके कई फैंस सवाल कर रहे हैं। फैंस ने सवाल पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली है? या क्या आप लेस्बियन हैं? फिलहाल एमी की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।