
Anil Kapoor Sacrifice Mustache For Lamhe Movie
नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं जो अपनी अपने क्लिन शेव की वजह से जाने जाते हैं। 90 के दशक के हीरो में भी अधिकतर हीरो क्लिन शेव ही रहा करते थे। लेकिन एक्टर अनिल कपूर अपनी शानदार मूछों की वजह से जाने-जाते हैं। फिल्म राम-लखन, मिस्टर इंडिया और तेजाब जैसी फिल्मों में उनके बाल और मूछं के लुक ने दर्शकों को खूब दिल जीत लिया था। ऐसे में कभी किसी ने कल्पना भी नहीं कि थी कि वह कभी बिना मूछों के बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। आज हम आपको अनिल कपूर की मूछों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं।
लम्हें फिल्म में कास्ट करना चाहते थे अमिताभ बच्चन को
दरअसल, यह किस्सा साल 1991 का है। जब यश चोपड़ा अपनी फिल्म 'लम्हें' बना रहे थे। इस फिल्म एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि यश चोपड़ा चाहते थे कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ एक्टर अमिताभ बच्चन को कास्ट करें। लेकिन जब अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी के साथ देखा गया तो यश चोपड़ा को यह जोड़ी पसंद नहीं आई और फिर वह दूसरे हीरो की तलाश में जुट गए।
अनिल कपूर के सामने रखी शर्त
हनी ईरानी जो कि फिल्म लम्हें की कहानी के लेखक थे। उन्होंने यश चोपड़ा को सुझाव देते हुए एक्टर अनिल कपूर का नाम सजेस्ट किया। वहीं जब यश चोपड़ा अनिल कपूर से मिले तो उन्हें फिल्म के रोल के हिसाब से अनिल ज्यादा बड़े लगे और उन्होंने अनिल कपूर को भी रिजेक्ट कर दिया। वहीं जैसा कि हम सब जानते हैं कि अनिल कपूर हर फिल्म में काम करना चाहते हैं। बस अनिल कपूर ने भी जिद्द ठान ली और वह यश चोपड़ा के पास चले गए। अनिल कपूर ने यश चोपड़ा खूब मनाया और कहा कि वह उन्हें उनकी फिल्म में ले लें। यह बात सुनकर यश चोपड़ा ने अनिल कपूर के सामने एक शर्त कर रख दी।
फिल्म के लिए दी मूछों की कुर्बानी
फिल्म 'लम्हें' में काम करने के लिए यश चोपड़ा ने अनिल कपूर के सामने शर्त रखते हुए कहा कि इस रोल में ढलने के लिए उन्हें अपनी मूछें कटवानी पड़ेंगी। तभी वह इस रोल में फिट होंगे। इस बात को सुनकर अनिल कपूर काफी परेशान हो गए, लेकिन फिल्म में काम करने के लिए उन्हें यश चोपड़ा की यह शर्त मानी और अपनी मूछों को कटवा डाला। मूछें कटवाने के बाद अनिल कपूर का फोटोशूट हुआ है। जिसे देखकर यश चोपड़ा काफी खुश हुए और उन्हें लम्हें में श्रीदेवी का हीरो बना दिया।
Published on:
24 May 2021 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
