Hindi News / Entertainment / Bollywood / Animal Wednesday Collection: ‘एनिमल’ ने की बुधवार को ताबड़तोड़ कमाई, तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड
Animal Wednesday Collection: ‘एनिमल’ ने की बुधवार को ताबड़तोड़ कमाई, तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड
Animal Box Office Collection Day 13: ‘एनिमल’ की दहाड़ से देशभर के सिनेमाघर गूंज रहे हैं। फिल्म का क्रेज फैंस में 13वे दिन भी देखने को मिला।
Animal Box Office Collection Day 13: 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड बना रही है वहीं कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ आगे भी भड़ रही है।
13वें दिन का कलेक्शन आया सामने बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'एनिमल' ने 13वें दिन में 10 करोड़ की कमाई की है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चाओं का विषय बनी हुई है।
भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में किया कमाल भारत में फिल्म 'एनिमल' का कलेक्शन अब 467.84 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 757.73 करोड़ पार कर लिया है।
इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड फिल्म 'एनिमल' सनी देओल की 'दंगल' के रिकॉर्ड से भी आगे निकल रही है। बात की जाये दंगल के 13वें दिन की तो फिल्म ने 9.23 करोड़ कमाए थे। वहीं फिल्म पठान ने 13वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई की थी। जिससे साफ़ है की एनिमल इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।
तोड़े पिछले रिकॉर्ड अब तक एनिमल जिस तरह से कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है कई फिल्मों को इसने पीछे छोड़ दिया है। एनिमल के हर दिन का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। इस हिसाब से एनिमल कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है वहीं आगे भी फैंस को उम्मीद है की कई और रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।