
Animal Sam Bahadur Box Office Collection Day 39 Prediction
Animal Sam Bahadur Box Office Collection Day 39 Prediction: 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। दोनों फिल्म का 39वें दिन भी जलवा बरकरार है। ‘एनिमल’ का क्रेज अभी भी लोगों के बीच सातवें आसमान पर है। विक्की कौशल की फिल्म अपनी लागत निकाल कर प्रॉफिट कमा रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच अभी संघर्ष जारी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने 39वें कितना कलेक्शन किया है।
‘सैम बहादुर’ ने 39वें दिन किया ये कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 39वें दिन लगभग 2 लाख रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 92.55 करोड़ रुपए हो जाएगा। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। विक्की की फिल्म को दर्शकों से पहले दिन से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसकी कमाई की स्पीड स्लो हो रही है। फिर भी, 'सैम बहादुर' ने अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
जानिए ‘एनिमल’ ने 39वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनिमल’ ने रिलीज 39वें दिन यानी सोमवार को 0.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की 39 दिनों की कुल कमाई 550.7 करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी हैं, जो साउथ के मशहूर निर्देशक हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार भी हैं, जो विभिन्न किरदारों में नजर आएं।
यह भी पढ़ें: परिवार के साथ देखने वाली ये 8 कॉमेडी फिल्में हो रही रिलीज, हंसते-हंसते निकल जाएंगे आंसू
Updated on:
08 Jan 2024 08:16 pm
Published on:
08 Jan 2024 08:16 pm
