4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार के साथ देखने वाली ये 8 कॉमेडी फिल्में हो रही रिलीज, हंसते-हंसते निकल जाएंगे आंसू

Upcoming 8 Comedy Movies: इस साल कुछ बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें आपको बहुत सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। उन फिल्मों के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें…
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 6 Jan 2024, 8:07 PM IST

these_8_comedy_movies_are_being_released_this_year_to_watch_with_your_family_.jpg

Upcoming 8 Comedy Movies: 2024 में आ रही हैं ये 8 कॉमेडी फिल्में

Upcoming 8 Comedy Movies: परिवार के साथ देखने वाली कई बड़ी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है। उनके लिए भी खुशखबरी, जिन्हें कॉमेडी फिल्में पसंद है। साल 2024 कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बहुत बड़ा साल होने जा रहा है। क्योंकि इस साल कुछ ऐसी कॉमेडी फिल्में आने वाली हैं, जिनका इंतजार दर्शकों ने बहुत समय से किया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर कार्तिक आर्यन की फिल्में शामिल हैं। आइए जानतें हैं उन फिल्मों के बारे में…

Dhamaal 4: साल 2024 में आने वाली हंसी की फिल्मों की सूची में 'धमाल 4' का भी नाम शामिल है। हालांकि, इस फिल्म की शुरुआत अभी बहुत पहले की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो, इस साल अजय देवगन और इंद्र कुमार इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। और उनका प्रयास होगा कि 2024 के अंत तक यह थिएटरों में रिलीज की जाएगी। इस साल मई-जून के आस-पास 'धमाल 4' का प्री-प्रोडक्शन आरंभ होने वाला है।

Jolly vs Jolly: फिल्म 'जॉली LLB' की तीसरी कड़ी, 'जॉली वर्सज जॉली', इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल से शुरू होने वाली है, और इसे सुभाष कपूर निर्देशित करेंगे।

Masti 4: इंद्र कुमार एक बार फिर से 'मस्ती' फिल्म की चौथी पार्ट बनाने की सोंच रहे हैं। 'मस्ती', 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के बाद आने वाली चौथी फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी बहुत रोचक हो सकती है। समय के साथ ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज़ में तब्दील हो गई। लेकिन इस बार भी कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, और आफताब शिवदासानी का साथ होगा। फिल्म का शूट अगले 2-3 महीनों में शुरू हो सकता है।

Madgaon Express: ‘मडगांव एक्सप्रेस' कुणाल खेमू की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में ‘स्कैम 1992’ के प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा, उपेंद्र लिमये, छाया कदम, और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे इसी साल 2024 में ही रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि यह ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आएगी या सिनेमाघरों में।

Welcome To The Jungle: इस साल के 'वेलकम' फिल्म सीरीज की तीसरी किश्त 'वेलकम टू द जंगल' भी रिलीज होने वाली है। इसे इंडिया की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। ‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुल हक, ज़ाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू हो चुकी है। इसे इसे साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। ‘वेलकम टु द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

Stree 2: इस साल 'स्त्री 2' जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं, वो फिल्म भी रिलीज होने वाली है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म दिनेश विजन के 'हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स' का हिस्सा होगी। 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, और अपारशक्ति खुराना दिखेंगे। वरुण धवन भी 'भेड़िया' के कैरेक्टर में इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं।

Housefull 5: पिछले साल दिसंबर में, अक्षय कुमार ने 'हाउसफुल 5' की घोषणा की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। अन्य कलाकारों का चयन अभी जारी है। 'ड्राइव' फेम तरुण मनसुखानी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म का घोषणा करते समय बताया गया था कि यह दिवाली 2024 में रिलीज होगी, लेकिन अब इसे 6 जून 2025 के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ये एक्ट्रेस बनी नई नेशनल क्रश, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी इसके आगे फेल

Bhool Bhulaiyaa 3: इस कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में अंतिम नाम भूल भुलैया’ फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ है। कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद ही, तीसरे हिस्से का एलान हो गया था। मार्च 2024 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म में इस बार विद्या बालन भी नजर आएंगी, क्योंकि विद्या ने इस फ्रैंचाइज की पहली फिल्म में 'मंजुलिका' के किरदार में अभिनय किया था। दूसरे हिस्से में भूतनी की भूमिका तबू ने निभाई थी। तीसरे हिस्से में फिर से विद्या की वापसी की खबरें हैं। 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीजहोने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन