नई दिल्ली | भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) हाल ही में शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में आए थे। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती हैं और उनकी बॉन्डिंग बहुत ही कमाल की दिखती है। अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की सजे-धजे हुए कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई तो सभी ने यही कयास लगाए दोनों की शादी हो गई है। ये खबर हर तरफ आग की तरह फैल गई कि जसलीन और अनूप जलोटा की शादी (Jasleen Anup marriage) हो गई है। लेकिन अब अनूप जलोटा ने इस पर खुद रिएक्टर करते हुए इसे बकवास बताया है। उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि मेरी और जसलीन की शादी कभी नहीं हो सकती।