आपको बताते चलें कि इन दिनों वैसे भी अनूप जलोटा एक बार से जसलीन माथरू संग रिश्तों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। कुछ समय पहले ही जसलीन संग उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बने हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों ने ही शादी कर ली है, लेकिन असल बात यह थी कि दोनों का ही यह पब्लिसिटी स्टंट था। वह अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे।