सतीश कौशिक को याद कर फिर इमोशनल हुए अनुपम खेर, कहा- 'जा तुझे माफ किया, मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए
नई दिल्लीPublished: Mar 21, 2023 10:38:23 am
Anupam Kher pay tribute to Satish Kaushik: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक्टर के निधन ने उनके सबसे करीब दोस्त अनुपम खेर को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है। अब एक्टर ने उन्हें याद कर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।


anupam kher
Anupam Kher pay tribute to Satish Kaushik: सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च, 2023 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 9 मार्च की शाम उनका अंतिम संस्कार करीब 8:30 बजे यारी रोड वर्सोवा के श्मशान भूमि में किया गया। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। एक्टर के फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। सोमवार को मुंबई में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई। सतीश के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर के निधन ने उनके सबसे करीब दोस्त अनुपम खेर को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। एक बार फिर अनुपम खेर एक्टर को याद कर भावुक हो गए हैं। उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।