8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, खुलकर शेयर किए अपने विचार

Anupam Kher: चंडीगढ़ में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड पर अनुपम खेर ने खुलकर अभिनेत्री को सपोर्ट किया है।

2 min read
Google source verification
Anupam Kher Supports Kangana Ranaut calls for legal action against CISF constable

Anupam Kher Supports Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के मामले पर हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है। अनुपम खेर ने इस घटना की निंदा की है और आरोपी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी सीट से जीतने के बाद कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पर चढ़ने से पहले वहां तैनात सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ें Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और MP कंगना रनौत को महिला ने सरेआम जड़ा थप्पड़, इस वजह से थी खफा

कंगना के सपोर्ट में आए अनुपम खेर

मुंबई में आयोजित स्टार ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2024 के मौके पर जब अनुभवी एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) से इस मामले को लेकर सवाल किया गया, तो वह कंगना के सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने कहा, "एक महिला के साथ दूसरी महिला ने अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर जो फिजिकल वायलेंस किया है, वो बिल्कुल गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।"

खेर ने कहा, "गुस्सा जाहिर करना समझ में आता है, लेकिन इस तरह की हरकतें करना निंदनीय है और अस्वीकार्य है।"

यह भी पढ़ें पूजा हेगड़े लेकर आ रही हैं 3-3 फिल्में, तीनों होंगी ब्लॉकबस्टर, इसमें एक सूर्या की मोस्ट अवेटेड मूवी भी है

उन्होंने आगे कहा, "सांसद या एक्ट्रेस... कंगना का चाहे जो भी स्टेटस हो, वह सबसे पहले एक महिला हैं। महिला या किसी और के प्रति इस तरह की हिंसा अन्यायपूर्ण है।"

यह भी पढ़ेंक्या बच्चन फैमिली में आ गई है दरार? Aishwarya Rai और अभिषेक के इस कदम से मिला हिंट


कांस्टेबल हुई सस्पेंड

मामले में सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस पर कुलविंदर का कहना है कि वह कंगना के किसान आंदोलन पर दिए पुराने बयान से नाराज थीं।

इस थप्पड़ कांड के अगले दिन कंगना ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया और लिखा, "यह मैं समझ गई कि उसने रणनीति के तहत मेरे आने का इंतजार किया और फिर खालिस्तानी स्टाइल में चुपचाप पीछे से आई और बिना कुछ कहे मेरे चेहरे पर मारा।"
बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

कंगना ने आगे लिखा, "जब मैंने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने नजरें फेर लीं और उस पर फोकस फोन कैमरों की ओर बोलना शुरू कर दिया। किसान कानून निरस्त कर दिए गए हैं और अब किसी को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। शायद यह उसका खालीस्तान में शामिल होने का तरीका था।"