
Anurag Arora
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने कई मायनों में कई सारे विवादों को हवा दे दी थी। इसी वजह से अभिनेता शाहिद कपूर के किरदार को भी महिला विरोधी कहा जा रहा था। ऐसे में उनके सह-कलाकार अनुराग अरोड़ा का कहना है कि जरूरी नहीं कि हर फिल्म संदेश देने वाली ही हो। अनुराग ने फिल्म में प्रीति (कियारा आडवाणी) के पिता हरपाल सिक्का का किरदार निभाया है।
अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'एक फिल्म को फिल्म की तरह ही देखा जाना चाहिए। हर बार ऐसा क्यों सोचा जाता है कि वह प्रेरणात्मक ही होगी? यह एक व्यक्ति की कहानी है और वास्तविकता में भी ऐसे लोग हैं। मैंने कबीर सिंह जैसे लोगों को देखा है। ऐसा हर बार संभव नहीं है कि फिल्म संदेश देने वाली ही हो।'
उन्होंने आगे कहा, 'लोगों ने इसे बहुत गंभीरता से ले लिया है। इसे लेकर इतनी गंभीरता क्यों? अगर आप 'रमन राघव 2.0' को देखेंगे तो उसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी ने सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप हत्यारे बन जाएंगे।'
Published on:
17 Feb 2020, 8:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.