डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मच अवेटेड फिल्म 'मुक्काबाज' का पहले पोस्टर रिलीज किया गया और उसके कुछ देर बाद ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में जातिवाद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है और यह उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म की कहानी श्रवण सिंह नाम के एक बॉक्सर की है, जो स्थानीय डॉन जिमी शेरगिल के जिम में बॉक्सिंग सीखता है, लेकिन इसी दौरान उसे शेरगिल की भतीजी (ब्राह्मण महिला) से प्यार हो जाता है। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पूरी तरह से एक बॉक्सर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में विनीत कुमार, जिम्मी शेरगिल, रवि किशन जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल १२ जनवरी को रिलीज होगी।