
मनोरंजन जगत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड हो या टीवी जगत, हर कोई शादी के बंधन में बंधता दिखाई दे रहा है। बात करें बॉलीवुड जगत की तो राजकुमार राव के बाद अब बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य सील और अनुष्का रंजन आज (21 नवंबर 2021) को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। आपको बता दें कि आदित्य सील ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का रंजन के साथ सात फेरे लिए हैं।
बता दें कि इस बिग फैट वेडिंग में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। आदित्य की बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आदित्य सील ने अपनी शादी के लिए गोल्डन रंग की शेरवानी और असके साथ सफेद रंग की पगड़ी चुनी, लेकिन बात करें अनुष्का रंजन की तो उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए पर्पल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना। इसके साथ अनुष्का ने डायमंड ज्वेलरी चूज की ।
बता दें शादी की तस्वीरें आने के बाद से उनका लहंगा लोगों की नजरों में उतर गया है। शादी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उनके ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आदित्य और अनुष्का की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं दोनों की शादी के वीडियो में आदित्य और अनुष्का एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे।
जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का और आदित्य की शादी में आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, आथिया शेट्टी, माना शेट्टी, क्रिस्टल डिसूजा, अली गोनी, वाणी कपूर, मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन जैसे कई सितारे पहुंचे।
Published on:
21 Nov 2021 11:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
