दरअसल, इंटरव्यू में अनुष्का से उनके स्टाइल को लेकर सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी विराट के कपड़े हैं। इस पर उन्होंने बताया था कि वह अक्सर उनसे कपड़े उधार लेकर पहनती हैं। अनुष्का ने कहा था, 'मैं अक्सर विराट की अलमारी से कपड़े उधार ले लेती हूं, ज्यादातर टी शर्ट और सामान, कभी कभी में उनकी जैकेट ले लेती हूं, और कभी इसलिए ऐसा करती हूं कि क्योंकि उन्हें पसंद है कि मैं उनके कपड़े पहनूं।'