इन दिनों सुष्मिता के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारू गोवा में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा, राजीव और चारू अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज़ भी इंटरनेट पर साझा करते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, बीच में दोनों के बीच अनबन की खबरें भी चल रही थीं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें भी हटा दी थीं। राजीव दिल्ली में रह रहे थे वहीं, चारू मुंबई में रह रही थीं। लेकिन कुछ महीनों बाद दोनों फिर वापस साथ में रहने लगे।