23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! विराट को मिला स्पेशल वेलेंटाइन डे गिफ्ट लेकिन अनुष्का से नहीं किसी और से..

विराट को यह गिफ्ट अनुष्का ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 09, 2018

Virat kohli

Virat kohli

इस समय विराट और अनुष्का की जोड़ी सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। वहीं शादी के बाद इन दोनों का पहला वेलेंटाइन डे होगा। हालांकि अभी तक तो खबरें आ रही हैं कि इस बार यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होगी लेकिन विराट को वेलेंटाइन डे का गिफ्ट पहले ही मिल गया है। लेकिन विराट को यह गिफ्ट अनुष्का ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया है। विराट को यह गिफ्ट उनके ससुराल की तरफ से मिला है। अनुष्का के पापा ने यह गिफ्ट दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा के पापा अजय शर्मा ने हाल ही में विराट को गिफ्ट में एक किताब दी है। इस किताब का नाम है स्मोक्स एंड व्हिसकी।

इस किताब को तेजस्विनी दिव्या नायक ने लिखा है। इस किताब में रिलेशनशिप पर 42 कविताएं हैं। मुंबई में 3 फरवरी को इस किताब की रिलीज सेरेमनी थी। अनुष्का के पापा भी इस समारोह में उपस्थित थे। अजय शर्मा को यह पुस्तक काफी पसंद आई। उन्होंने यह किताब अपने दामाद विराट को भेंट करने का फैसला किया।

इस वेलेंटाइन डे साथ नहीं होंगे विराट—अनुष्का

बता दें कि जब से विराट और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब से दोनों वेलेंटाइन डे साथ मनाते हैं। पिछले कई सालों से यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ ही नजर आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बार अनुष्का और विराट वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होंगे। दरअसल इस बार वेलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगी। बता दें कि अनुष्का अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग वेलेन्टाइन डे पर शुरू करने जा रही है।

इन दिनों अनुष्का 'सुई-धागा' के लिए कढ़ाई करना सीख रही हैं। हाल ही में अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह कढ़ाई करते नजर आ रही थी। अनुष्का ने कढ़ाई के लिए वर्कशॉप भी लेनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन लीड रोल में होंगे। खैर इस वेलेन्टाइन चाहे विराट—अनुष्का साथ ना हों लेकिन दोनों के बीच प्यार हमेशा कायम रहेगा । वैसे भी ये दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।