
Virat and Anushka
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के रोमांस के चर्चे सुर्खियों में रहे। इसके बाद दोनों की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। बता दें कि चार साल डेटिंग करने के बाद पिछली 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने शादी कर ली। इनकी शादी और उसके बाद दोनों रिसेप्शन ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि शादी के बाद विराट अनुष्का ने दो रिसेप्शन दिए थे। एक रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था। दिल्ली वाले रिसेप्शन में तो पीएम मोदी भी इस जोड़ी को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। शादी के बाद न्यूईयर पर भी यह जोड़ी साथ में ही थी। न्यू ईयर मनाने के लिए अनुष्का अपने पति विराट के साथ साउथ अफ्रिका गई थी।
इस वेलेंटाइन डे नहीं होंगे साथ:
बता दें कि जब से विराट और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब से दोनों वेलेंटाइन डे साथ मनाते हैं। पिछले कई सालों से यह जोड़ी वेलेंटाइन डे पर साथ ही नजर आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बार अनुष्का और विराट वेलेंटाइन डे पर साथ नहीं होंगे। दरअसल इस बार वेलेंटाइन डे पर अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगी। बता दें कि अनुष्का अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग वेलेन्टाइन डे पर शुरू करने जा रही है।
इन दिनों अनुष्का 'सुई-धागा' के लिए कढ़ाई करना सीख रही हैं। हाल ही में अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह कढ़ाई करते नजर आ रही थी। अनुष्का ने कढ़ाई के लिए वर्कशॉप भी लेनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन लीड रोल में होंगे। खैर इस वेलेन्टाइन चाहे विराट—अनुष्का साथ ना हों लेकिन दोनों के बीच प्यार हमेशा कायम रहेगा । वैसे भी ये दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
Published on:
02 Feb 2018 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
