1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का शर्मा की तस्वीर देख कर हुई पति विराट कोहली की तारिफ, आखिर क्या हैं वजह

अनुष्का शर्मा एक बार फिर से अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। विराट कोहली के कमेंट ने तो उनकी तस्वीर में चार चांद लगा दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 26 Nov 2021, 11:19 PM IST

virat-anushka

बीटाउन की सबसे चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही अपनी बेटी वामिका के कारण फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। जो पोस्ट करते ही वायरल हो जाती हैं। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे क्यूट सेलिब्रिटी कपल हैं। जो हर वक्त एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। फिर चाहे खेल का मैंदान हो या सोशल मीडिया ये दोनों फैंस को कपल गोल्स (couple goals) देने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी कड़ी में, एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसपर उनके क्रिकेटर पति ने शानदार रिएक्शन दिया है। इसके बाद उनके फैंस ने तो कमेंट की बाढ़ ही ला दी।

इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि 'सूरज चमक रहा था, मौसम सुहाना था, पोज करने का मन...आगे की गाने की लाइन भूल गई'। अनुष्का की इस प्यारी सी तस्वीर और कैंपसन को देखकर किसी का भी दिल आ जाए तो उनके पति विराट कैसे पीछे रहते। उनके इस नए पोस्ट पर क्रिकेटर पति विराट कोहली ( Virat Kohli) ने अनुष्का शर्मा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कई दिल वाली इमोजी लगाई हैं। उनके अलावा, मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी अनुष्का के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। आपको बता दें कि इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि खुद विराट ने ही क्लिक की है और फैंस उनकी फोटोग्राफी स्किल के दीवाने हो गए हैं। इसके साथ ही फैंस ने भी जमकर अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट किए। एक ने लिखा- ये मुस्कान, नजर ना लगे। वहीं एक ने उन्हें सनशाइन बुलाया। फैंस अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-जब विराट-अनुष्का को ऐसी चीज गिफ्ट करना चाहतीं थीं राखी सावंत, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले विराट ने भी एक बिल्ली के साथ फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों में विराट एक कुर्सी में प्यारी सी बिल्ली को अपनी गोद में बिठाए नजर आए। जिसपर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो गया था। इसे शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा था- ‘प्रैक्टिस पर आई ये कूल बिल्ली हेलो कह रही है’। अनुष्का ने तुरंत पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘बिल्ली को हेलो’। इस पर खिलाड़ी ने जवाब दिया- ‘लौंडा फ्रॉम दिल्ली और मुंबई की बिल्ली’।

आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 3 साल हो गए है। और एक्ट्रेस ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें-पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' को लेकर अभिषेक बच्चन को है पछतावा, बोले - मैं उस वक्त...