25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के प्रदर्शन पर कमेंट करते हुए सुनील गावस्कर ने घसीटा था Anushka Sharma का नाम, अब एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

आईपीएल मैच (IPL 2020) के दौरान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम भी घसीट लिया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट कर उन्हें निशाने पर लिया।
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Sep 25, 2020

Anushka Sharma slams Sunil Gavaskar on targeting her

Anushka Sharma slams Sunil Gavaskar on targeting her

नई दिल्ली | यूएई में आईपीएल 2020 (IPL 2020) चल रहा है। गुरुवार को विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और केएल राहुल (KL Rahul) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया था। जहां विराट कोहली के एक कैच छोड़ने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही थीं। इसी बीच आईपीएल मैच की लाइव कॉमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसके कारण वो ट्रोल होने लगे। जिसका जवाब अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने उन्हें लताड़ लगाए हुए दिया है। अनुष्का ने एक पोस्ट (Anushka Sharma post) के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बैंगलोर और पंजाब के बीच चल रहे मैच में विराट कोहली को लेकर एक विवादित कॉमेंट कर दिया था। उन्होंने लाइव कॉमेंट्री में कहा कि विराट कोहली ने लॉकडाउन में बस अनुष्का शर्मा की गेंदबाजी का सामना किया। वो वीडियो देखिए। इससे तो कुछ नहीं बनना है। गावस्कर के इस कॉमेंट पर वो कई लोगों द्वारा ट्रोल होन लगे वहीं अनुष्का ने भी कहा कि मुझे घसीटना कब बंद किया जाएगा? अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- मिस्टर गावस्कर आपका कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहूंगी क्योंकि आपने पति के प्रदर्शन के लिए अपने बेकार कमेंट से उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराया? मुझे भरोसा है कि आपने सालों से क्रिकेटर्स पर कमेंट करते हुए उनकी प्राइवेट लाइफ का सम्मान किया होगा।आपको नहीं लगता हम भी इसके हकदार हैं।

अनुष्का ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि मेरे पति के प्रदर्शन को बताने के लिए आपके पास कई शब्द और वाक्य रहे होंगे। या फिर सिर्फ मेरे नाम का इस्तेमाल करना ही आपको सही लगा। साल 2020 चल रहा है लेकिन मेरा नाम क्रिकेट में घसीटा जाना बंद नहीं हुआ। इस तरह के बकवास कमेंट करना कब बंद किए जाएंगे। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप इस गेम के लेजेंड हैं। मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि कि जब आपने मेरा नाम लिया तो मुझे कैसा लगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग