विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात को लेकर अपनी बात लोगों के सामने रखी। हाल ही भारत और साउथ अफ्रीका के वनडे मैच के दौरान वामिका की तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया गया, जिसके बाद वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वामिका कोहली का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और तब से अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने बिटिया को कैमरों की नजरों से बचाकर रखा। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद वामिका कोहली की तस्वीरें सबके सामने आ गईं। यह पहली बार था, जब वामिका कोहली का चेहरा दिखा है।