बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के भाई अरबाज खान का उनकी पत्नी मलाइका से तलाक तो हो गया लेकिन दोनों के बीच बातचीत अभी भी होती है। अलग होने केे बाद भी दोनों एक दूसरे के पारिवारिक समारोहों में शिरकत करते हैं। बता दें कि मीडिया में खबरें हैं कि अरबाज इन दिनों येलो मेहरा को डेट कर रहे हैं। अब अरबाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में उनकी कथित गर्लफ्रेंड येलो मेहरा, एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा, उनकी मां, पिता और बहन अमृता अरोड़ा एक साथ नजर आ रहे हैं।