बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके अरबाज खान सबसे अधिक उस समय चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में शादी की थी शादी के चार साल बाद साल 2002 में दोनों के बेटे अरहान का जन्म हुआ, लेकिन शादी के बाद उनका करियर काफी खराब रहा जिसके चलते उनकी शादी अधिक समय तक चल न सकी और दोनों अलग हो गए। अरबाज खान और मलाइका का तलाक साल 2017 में हुआ और उसके बाद अरबाज ने एक मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करना शुरू कर दिया।