5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका-अर्जुन की शादी के सवाल पर अरबाज ने दिया ऐसा जवाब, सोचा भी नहीं होगा,वीडियो हुआ वायरल

अब मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने इस मामले में बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
Malaika arjun and Arbaaz

Malaika arjun and Arbaaz

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यहां तक की चर्चा है कि ये दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बोनी कपूर ने इन खबरों को अफवाह बताया है। अब मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने इस मामले में बयान दिया है।

दरअसल, अरबाज खान से मलाइका की शादी पर सवाल किया गया। इस सवाल पर जो जवाब उन्होंने दिया वह वायरल हो रहा है। अरबाज हाल में एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां उनसे उनकी पूर्व पत्नी मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी पर सवाल किया गया। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अरबाज ने जवाब दिया, 'पाजी बहुत इंटेलिजेंट सवाल पूछा है आपने। बहुत मेहनत की होगी आपने। पूरी रात आप बैठे होगे इस पर। आपके सवाल का जवाब देना है मेरे को। लेकिन आपने इतना टाइम ल‍िया सोचने के लिए, तो मुझे भी थोड़ा टाइम दो। कल बताता हूं, चलेगा?'