दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रसीले आम से भरा एक बॉक्स नज़र आ रहा है। इस तस्वीर पर मलाइका ने एक मैसेज भी लिखा है। जिसमें वह बताती हैं कि 'यह आम अरबाज़ ने भिजवाए हैं। जिसके साथ उन्होंने अरबाज़ को थैंक्यू भी कहा है।' मलाइका द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसी के साथ मलाइका ने लोगों से अरबाज़ से ऑनलाइन आम खरीदने की भी गुजारिश की है।