10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ऋतिक फिर दुल्हा बनने की तैयारी में हैं,कौन होगी दुल्हन,यहां जानें सच्चाई

हालांकि अलग होने के बाद भी इनको कई बार साथ में देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Jul 2018, 4:31 PM IST

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan

बॉलीवुड के हैंडसन हंक ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी के काफी पसंद किया जाता था। इन दोनों के अलग होने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी और कई फैंस के दिल भी टूटे। हालांकि अलग होने के बाद भी इनको कई बार साथ में देखा गया। ये दोनों अपने बच्चों के साथ अक्सर समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में ये दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मनाते देखे गए। ऐसे में एक बार फिर से चर्चा होने लगी है कि क्यो ये दोनों फिर से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इनको लेकर पहले भी खबरें आई थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से शादी कर सकते हैं।

अभी कोई इरादा नहीं:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक और सुजैन का फिर से शादी करने का अभी कोई इरादा नहीं है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ये दोबारा शादी नहीं कर सकते हैं। फिलहाल ये दोनों अपने बच्चों रेहान और रिदान को एक माता—पिता होनेके नाते उन्हें वह सबकुछ देना चाहते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत है।

तब करेंगे शादी:
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋतिक और सुजैन तभी दोबारा शादी करने का फैसला लेंगे जब उन्हें लगेगा कि वे एक मैरिड कपल की तरह दोबारा साथ रह सकते हैं। में रहना चाहिए।

2014 में लिया तलाक:
बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के बीच शुरू में तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन कुछ वर्षों बाद 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इस खबर ने सब को चौंका दिया था।

ऋतिक की आने वाली फिल्में:
अगर ऋतिक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिलहाल आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बायोपिक में वह आनंद का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही वह 'कृष 4' की भी तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2020 तक रिलीज होगी।