मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 में साथ आए थे। कपल ने ऑफिशियली अनाउंस किया था कि वे दोनों एक रिलेशन में हैं। कपल इवेंट हो या पार्टी हमेशा साथ ही आते और जाते थे। दोनों एक दूसरे की दुनिया बन गए थे, लेकिन दुख की बात है कि उनका रिश्ता समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और आखिरकार वे आपसी सहमति से अलग हो गए। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज भेजने की बात स्वीकार की है। इसके बाद से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। अर्जुन कपूर ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए। अर्जुन से रैपिड फायर राउंड में पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी अपने किसी दोस्त को रात 3 बजे देर रात मैसेज भेजा है? अर्जुन ने जवाब दिया ‘हां’। एंकर ने वहीं सवाल एक बार फिर पूछा, 'क्या आपने कभी किसी एक्स को देर रात मैसेज भेजा है?” अर्जुन ने झट से 'आई हैव' लिखा प्लेकार्ड दिखाकर बात कबूल की। इसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई।