अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की कपल्स तारीफें करते थे, दोनों ने अपना रिश्ता कभी पब्लिक में छुपाया नहीं, बल्कि हमेश एक दूसरो को दुनिया के सामने स्वीकार किया,लेकिन अब दोनों दुश्मन बन गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर शोशा रील अवॉर्ड्स में पहुंचे थे, जहां सलमान खान के पिता और मलाइका अरोड़ा के एक्स ससूर रहे सलीम खान को विशेष सम्मान से नवाजा गया था। उस समय हर शख्स खड़ा होकर सलीम खान को सम्मान देने लगा और उनके लिए तालियां बजाने लगा। वहीं, अवॉर्ड शो की मेजबानी कर रहे अर्जुन कपूर भी सलीम खान के पास आए और उनसे हाथ मिलाकर उनके पैर छुए और आर्शीवाद लिया। सलीम खान भी अर्जुन से बेहद अच्छे से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया। अर्जुन कपूर और सलीम खान की इसी समय की फोटो वायरल हो रही है। दोनों की फोटो देखकर फैंस इससे मलाइका अरोड़ा से जोड़ रहे हैं और उनका कहना है कि अर्जुन कपूर में एक तहजीब है उन्हें बड़ो का आदर करना आता है और मलाइका के न चाहते हुए भी वह खान परिवार को दिल से प्यार का इज्जत देते हैं।