10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलाइका अरोड़ा से शादी पर अर्जुन कपूर का आ गया जवाब, कहा- मीडिया से छिपाने वाली बात नहीं

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से शादी के सवाल पर अर्जुन (Arjun Kapoor) का जवाब अर्जुन ने कहा- शादी की बात मीडिया को ज़रुर बताऊंगा अर्जुन- स्टारडम के लिए प्राइवेसी खोनी पड़ती है
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Dec 02, 2019

malaika arjun wedding

नई दिल्ली | मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अफेयर की खबरे लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने उनके साथ खास फोटो पोस्ट कर अपने प्यार का ऐलान भी कर दिया था। अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रिसेन्टली, अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर बताया कि उसमें थोड़ा वक्त है लेकिन जब भी करेंगे वो मीडिया को जरुर बताएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ में कंहा से आया ये न्यूबॉर्न बेबी? वायरल हो रही फोटो

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो अपनी शादी मीडिया से नहीं छुपाएंगे क्योंकि इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी वो शादी नहीं कर रहे हैं। अर्जुन की ये बात सुनने के बाद फैंस को जरुर थोड़ा बुरा लग सकता है। हालांकि अर्जुन हमेशा से यही कहते आए हैं कि वो जब शादी के बंधन में बंधेंगे मीडिया को ज़रुर बताएंगे। साथ ही अर्जुन का मानना है कि अब उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी पर्सनल नहीं रह गया है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बाते शेयर की। उन्होंने कहा कि लाइफ की ऐसी सिचुएशन के साथ एडजस्ट करने के लिए उन्हें थोड़ा टाइम लगा। अर्जुन ने ये भी कहा- ये वो कीमत है जो आप स्टारडम के लिए चुकाते हैं। अगर किसी को नहीं पसंद तो वो गलत प्रोफेशन में हैं। मैं किसी को मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में लिखने से रोक नहीं सकता क्योंकि यहां कुछ ऐसी ऑडियंस भी हैं जिन्हें बहुत कुछ जानने की एक्साइटमेंट रहती है। मैं इसके साथ ओके हूं तब तक जब तक वो इस बारे में इज्जत से बात कर रहे हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में दिखाई देंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग