7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्टर की वजह से हुआ था अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, किया चौंकाने वाला खुलासा

अर्जुन इन दिनों वह मलाइका अरोड़ा संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में है।

2 min read
Google source verification
arjun kapoor

arjun kapoor

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में एक्टर अर्जुन कपूर पहुंचे। हर बार की तरह ही शो के होस्ट करण ने उनसे भी कई दिलचस्प सवाल किए। रैपिड फायर राउंड में करण ने अर्जुन ने पूछा, 'किससे आप रिलेशनशिप एडवाइज लेना चाहेंगे, वरुण धवन या रणबीर कपूर? इस पर एक्टर ने न सिर्फ मजेदार जवाब दिया बल्कि रणबीर के साथ बेहतरीन किस्सा भी शेयर किया।

रणबीर का नाम सुनते ही अर्जुन ने कहा- वरुण और रणबीर! क्या आप पागल हो गए हैं। इसके बाद अर्जुन ने बेहद ही मजेदार वाकया बताया। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ने एक बार मुझे रिलेशनशिप एडवाइज दी थी, अगले दिन रिश्ता खत्म हो गया। उस दिन के बाद से मैंने उनसे कभी भी कोई एडवाइज नहीं ली। वहीं अर्जुन ने एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा रणबीर के कॅरियर की सबसे अच्छी फिल्म बर्फी थी। फिल्म के उनके परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। एक बार उन्होंने मुझे टेक दिया, जब हम बालकनी पर खड़े थे। उन्होंने अंधेरे की ओर देखा और कहा कि यदि तू खुश नहीं है तो चला जा। ये इम्त‍ियाज अली की किसी फिल्म की तरह था।

अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह मलाइका अरोड़ा संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में है। यहीं नहीं अफेयर की खबरों के बीच दोनों ने एक घर भी खरीद लिया है। दोनों अक्सर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।