
Deepika padukone and ranveer singh wedding party dance video viral
बॅालीवुड स्टार रणवीर सिंह ने हाल में दीपिका पादुकोण संग शादी की है। इस 14-15 तारीख को दोनों ने इटली में सात फेरे लिए। पहले दिन शादी कोंकणी रीति-रिवाज से हुई और दूसरे दिन सिंधी रीति-रिवाज से। शादी के दौरान कई तरह की रस्में निभाई गईं। अब इस शनिवार को सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहन ऋतिका भवनानी ने भाई रणवीर और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए एक शानदार वेडिंग पार्टी थ्रो की। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडयोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
ये पार्टी मुंबई के हयात होटल में अरेंज की गई। दीपिका-रणवीर शादी में जमकर नाचते दिखाई दिए। रणवीर की बहन ऋतिका ने अपनी भाभी दीपिका पादुकोण की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के गाने 'लुंगी डांस' पर जबरदस्त डांस किया।
बता दें सोशल मीडिया पर इस पार्टी में रणवीर सिंह के लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
इन फोटोज में वे बिलकुल 'पद्मावत' में निभाए गए किरदार अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में दिख रहे थे। बता दें ये ड्रेस मनीष अरोरा द्वारा डिजाइन की गई थी।
Published on:
25 Nov 2018 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
