
Arjun Rampal Mehar jesia
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक Arjun Rampal इन दिनों तीसरी बार पिता बनने की खबर को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों अर्जुन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक तस्वीर को पोस्ट कर दी थी। जिसमें गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का Baby Bump दिखाई दे रहा था। वहीं अब अर्जुन और उनकी एक्स वाईफ mehr jesia के तलाक की असल वजह से सामने आई है।
अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। वहीं जब उनके तलाक की खबर सामने आई थी तो सभी हैरान रह गए थे। लेकिन अभी तक किसी को भी उनके तलाक की असल वजह नहीं पता चली थी। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि पत्नी मेहर संग रिश्ते में खटास आने के बाद अर्जुन रामपाल अपना सामान लेकर किराये के घर में शिफ्ट हो गए थे। वहीं घर छोड़ने के एक रात अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का जमकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने दूसरे दिन रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया था।
कपल के करीबी एक फिल्ममेकर के मुताबिक, ‘वह लोग बहुत तेज-तेज झगड़ा कर रहे थे और एक-दूसरे पर सामान फेंकने लगे।' उनके इस झगड़े से पड़ोसी इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने बुलाने की धमकी भी दी। हालांकि यह उन दोनों की कोई पहली लड़ाई नहीं थी। इसके बाद मेहर ने अपने पड़ोसियों से तुरंत माफी मांगी इसके बाद अर्जुन एक वीक के लिए दूसरे अपॉर्टमेंट में जाकर बस गए थे।
Updated on:
06 May 2019 02:04 pm
Published on:
06 May 2019 02:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
