scriptयूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हैं प्रेगनेंट, देखिए गोदभराई का शानदार वीडियो | Armaan Malik Youtuber both Wives Payal Malik Kritika Malik Godh Bharai two more childrens are going to birth | Patrika News
बॉलीवुड

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हैं प्रेगनेंट, देखिए गोदभराई का शानदार वीडियो

Armaan Malik Youtuber: यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां प्रेगनेंट हैं। जी हां आपने सही सुना दो पत्नियां। पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है और दूसरी पत्नी का नाम कृतिका मलिक है। इन दोनों की ही एक साथ गोदभराई की रस्म बड़ी ही धूमधाम से हुई, देखिए गोदभराई का शानदार वीडियो जो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।

Feb 26, 2023 / 02:42 pm

Anju Chaudhary Bajpai

armaanmalik.jpg

Armaan Malik Youtuber with Two Wives Godh Bharai Rasm

Payal Malik Kritika Malik Godh Bharai: यूट्यूबर अरमान मलिक की दो बीवीयां हैं। पहली वाइफ का नाम पायल मलिक है और दूसरी वाइफ का नाम कृतिका मलिका है। अरमान अपनी दो पत्नियों के साथ की वजह से ही सोशल मीडिया पर खूब जमकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अरमान का एक बेटा भी है जिसका नाम चीकू है। चीकू अरमान की पहली पत्नी पायल और अरमान का बेटा है। दोनों पत्नियों के साथ अब अरमान मलिक ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो बेहद खास है। इस वीडियो में उनकी दोनों ही पत्नियां बड़ी सजी धजी नजर आ रहीं हैं। दोनों ही पत्नियों ने एक जैसे कलर के लहंगे पहन रखे हैं। यहां तक की ज्वैलरी भी एक जैसी ही पहनी हुई है। अरमान की दोनों ही पत्नियां बेहद खूबसूरत दिख हैं। दरअसल, अरमान की दोनों पत्नियों की एकसाथ गोद भराई हो रहीं हैं। इस मौके पर अरमान ने ग्रेट ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनके रिश्तेदार और सभी फ्रेंड्स शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो इस पार्टी में अरमान की तिसरी पत्नी भी शामिल हुई। जी हां कुछ दिन पहले पूरे सोशल मीडिया पर यह खबर वायरस की तरह फैली हुई थी कि अरमान मलिक दो शादियों और दो-दो पत्नियां होते हुए अब तिसरी शादी भी करने वाले हैं। बहरहाल, इस बात का तो खुलासा खुद नहीं हो पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि अरमान की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक की एक साथ गोदभराई ने लोगों की नींद उड़ा दी है। इसके साथ ही इस प्रोग्राम में कई इंस्टाग्राम रील्स स्टार भी नजर आए।


यूजर्स लगातार अरमान (YouTuber Armaan Malik) के इस्टा अकाउंट पर यही कमेंट कर रहें हैं कि भला कौन एक साथ दो-दो पत्नियों को संभाल सकता है। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा की जहां आजकल एक बीवी को संभाल पाना मुश्किल होता है, वहां ये महाशय दो पत्नियों को कैसे संभाल लेते हैं। दूसरी ओर अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक के फैंस उन्हें लगातार नन्हें मेहमानों के आने की खुशी की बधाई दे रहें हैं। अरमान अक्सर अपनी दोनों पत्नियों (armaan malik two wives payal malik kritika mailk) के साथ अक्सर यूट्यूब पर अपनी रील्स फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें

पठान का तहलका, 5वें शनिवार 32वें दिन शाहरुख खान की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार



‘अरमान मलिक’ (Armaan Malik) अपनी दोनों पत्नियों के साथ बेहद खुश रहते हैं। उनकी पहली पत्नी पायल और अरमान का पहले से ही एक बेटा है। जिसका नाम चीकू है। अरमान की दोनों पत्नियों के साथ हंसी-खुशी के वीडियो और फोटोज को देखकर उनसे ज्यादातर यूजर्स यही पूछते हैं कि दो पत्नियों के होते हुए वह इतने खुश कैसे रहते हैं।

https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1629763776852656129?ref_src=twsrc%5Etfw

बहरहाल, अरमान मलिक (Armaan Malik YouTuber) की दोनों पत्नियों की गोदभराई बेहद ही धूमधाम से हुई। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अपनी गोदभराई के दिन बेहद खुश नजर आई। उनके वीडियोज पर लगातार फैंस नन्हें मेहमानों के आने की खुशी में बधाई दे रहें हैं। आप भी देखें उनकी शानदार पार्टी का यह वीडियो।

कुछ समय पहले यह खबर भी आई थी कि अरमान मलिक अब दो शादियों के बाद अब तिसरी शादी भी करने वाले हैं। अरमान का एक लड़की के साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुआ था। बहरहाल, अरमान अपने बेटे चीकू के बाद अब और दो नन्हें मेहमानों की आने की खुशी से बेहद खुश हैं और उनके साथ उनके सोशल मीडिया फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से अब दोनों बच्चों के आने का इंतजार कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें

सचिन श्रॉफ ने 50 की उम्र में की दूसरी शादी, ‘तारक मेहता’ की दुल्हनिया को देख दिल हार बैठे फैंस



https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1629763504336142336?ref_src=twsrc%5Etfw

अरमान ने खुद सोशल मीडिया साइट पर अपनी दोनों पत्नियों (youtuber armaan malik two wife) की गोदभराई का वीडियो शेयर किया है। इन सभी वीडियों में उनके रिश्तेदार, फैंस और परिवार वाले नजर आ रहें हैं। गोदभराई की रसम में मौजूद सभी ने दिल खोलकर डांस किया और पार्टी को खूब एंजॉय भी किया।

https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1629763291479425028?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां हैं प्रेगनेंट, देखिए गोदभराई का शानदार वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो