16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: सलमान की बहन फिर से है प्रेग्नेंट, भाई जान दूसरी बार बनेंगे मामा

सलमान की बहन अर्पिता के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। लेकिन इस पर खान परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया था। अब आईफा के दौरान आयुष शर्मा ने इस खबर पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 19 Sep 2019, 3:32 PM IST

salman khan

salman khan

मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान दूसरी बार मामा बनने जा रहे हैं। उनकी बहन अर्पिता जल्द ही परिवार को खुशखबरी देने वाली है। अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। अर्पिता और आयुष की चार साल पहले शादी हुई थी। हाल ही में रवीना टंडन भी नानी बनी हैं। उनकी गोद ली हुई बेटी छाया को बच्चा हुआ है।

सलमान की बहन अर्पिता के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। लेकिन इस पर खान परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया था। अब आईफा के दौरान आयुष शर्मा ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। आयुष ने बताया कि फैंस को जल्द ही गुडन्यूज मिलेगी। अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्पेक्ट कर रहे हैं। ये एक शानदार जर्नी है। ये फिर से शुरू हुआ है। हम बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष के पहले से एक बेटा है जिसका नाम आहिल है। आहिल अपने मामा सलमान और नाना सलीम खान के साथ अक्सर मस्ती करते देखे जाते हैं।