नागरिक के तौर पर सभी की जिम्मेदारी:
रानी ने एक साक्षात्कार में बताया,'मुझे लगता है कि दुनियाभर में एक नागरिक के तौर पर हम सभी की जिम्मेदारी है और यह सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं एक कलाकार हूं, सामाजिक कार्यकर्ता हूं या उद्योगपति हूं।' उन्होंने कहा,'कॅरियर के अतिरिक्त सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इंसान के तौर पर दूसरों की सहायता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है... ऐसा करके हम दुनिया के सच्चे नागरिक बनते हैं।'