नई दिल्लीPublished: Sep 09, 2021 05:23:19 pm
Shweta Dhobhal
मशूहर सिंगर आशा भोंसले मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उन्हें किसी भी तरह के परिचय की जरुरत है। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही। आशा भोंसले ने दो शादियां की। पहली शादी के तलाक के बाद ही आशा भोंसले ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया।
नई दिल्ली। गायिका आशा भोंसले बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। आशा ताई ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की हासिल की, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही। आशा भोंसले ने एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी की थी। पहली शादी में आशा भोंसले ने काफी परेशानियों का सामना किया। इस शादी में आशा भोंसले घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं।