असम में बाढ़ से 2,543 गांव प्रभावित और 1.22 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार बारिश से बाढ़ के कारण करीब 96 लोगों को मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जल के प्रभाव से इसकी अन्य सहायक नदियों के प्रभाव से कुल 2,543 गांव फिर से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे 1.22 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। असम सरकार के अनुसार, बोकारो में काजीरंगा नेशनल पार्क और बोकाघाट में टाइगर रिजर्व में कुल 129 पशु हताहत हुए हैं। एसडीएमए ने कहा कि राज्य में 496 राहत शिविरों में 50,136 लोग रह रहे हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है।