
priyanka nick wedding
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस जल्द ही 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के अऩुसार शादी की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं निक भी अपने परिवार के साथ भारत आ चुके हैं। गौरतलब है कि दोनों की शादी राजस्थान के उम्मेद पैलेस में शाही अंदाज में होगी जिसे लेकर सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच देसी गर्ल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दोनों के रिश्ते के भविष्य को लेकर फेमस एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी की कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं। बता दें कि संजय जुमानी कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे शाहरुख, सलमान , आमिर खान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर आदि के साथ जुड़े हुए हैं। बता दें कि, 2005 में फिल्मफेयर मैग्जीन में छपे एक आर्टिकल के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के 36 साल की उम्र में शादी होने का जिक्र किया था।
13 साल पुरानी भविष्यवाणी हुई सच
दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक संजय बी जुमानी ने साल 2005 यानी की 13 साल पहले प्रियंका से जुड़ी कुछ भविष्यवाणियां की थी। जुमानी ने कहा थी कि प्रियंका एक प्रोड्यूसर बनेंगी साथ ही वह 36 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधेगी। जुमानी ने देसी गर्ल के राजनीति में प्रवेश करने की बात भी बोली थी और कहा था कि 45 साल की उम्र में वह राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं।
महत्वाकांक्षी है प्रियंका
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय बी जुमानी ने प्रियंका-निक की शादी के बारे में बात करते हुए बताया, 'प्रियंका चोपड़ा की जन्म तिथि में 9 अंक दो बार आता है (18+7+1982=9) और (1+8=9)। वे 36वें (9) साल में शादी कर रही हैं। यह बात मैंने 13 साल एक इंटरव्यू के दौरान ही बता दी थी। 9 नंबर मंगल का होता है और प्रियंका के केस में यह दो बार आ रहा है। 27 (9) साल शादी के लिए बहुत जल्दी होता है क्योंकि वे बेहद महत्वकांक्षी हैं। '
निक को रहना होगा सावधान
संजय का आगे कहना है कि 'प्रियंका जब 18 (9) साल की थीं तो वे मिस वर्ल्ड बनी थीं। जबकि 27 वें (9) साल में फैशन और दोस्ताना जैसी फिल्में करके वे टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं थीं। उनका नाम 9 नंबर वाले अक्षय कुमार से जोड़ा गया। ऐसा अक्षय का कन्या राशि का होने से हुआ। निक भी उसी राशि के हैं। मेरी सलाह है कि निक को प्रियंका के डोमिनेटिंग, स्ट्रेट फॉरवर्ड वाले रवैये नेचर से सावधान रहना चाहिए ।'
Published on:
23 Nov 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
