मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं
अदनान से पूछा गया, ‘आमिर खान कहते हैं कि वो भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते, नागरिकता संसोधन कानून को लेकर आपकी क्या राय है?’ इसके जवाब में अदनान ने कहा, 'मैं यहां इस बात का जवाब देने नहीं आया हूं कि आमिर खान ने क्या कहा। जहां तक मेरी बात है, मैं एक मुस्लिम हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। मैं मानवता का सम्मान करता हूं चाहे यह किसी भी रूप में हो।' उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून उन लोगों के लिए है जो भारत में नागरिकता चाहते हैं, ये भारतीयों के लिए नहीं है।