
बॉलीवुड एक्टर आयु्ष्मान खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो 'दिल दिल पाकिस्तान' गाते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो देखने के बाद कुछ इंडियन यूजर्स तमतमा गए। कुछ यूजर्स तो ये भी कहने लगे कि वो राम मंदिर को देखकर अपसेट हो गए। हालांकि, ये वायरल वीडियो पूरा नहीं है। इस क्लिप का एक हिस्सा ही वायरल हो रहा है, जबकि अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे, तो पाएंगे कि मामला कुछ और ही था।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
ये वीडियो 20 नवंबर 2017 को बिना वैरिफाइड यूट्यूब चैनल Selfie Tv पर अपलोड किया गया था। इसका टाइटल था- आयुष्मान खुराना दुबई में अपनी पंजाबी सिंगिंग के जरिए सभी एशियाई देशों को ट्रिब्यूट दे रहे हैं।'
एक्टर आयुष्मान खुराना और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर 27 अक्टूबर 2017 को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे। ये प्रोग्राम सद्भाव का जश्न मनाने के लिए था।
इस पूरे वीडियो में आयुष्मान को विभिन्य राज्यों और क्षेत्रों जैसे पंजाबी, उत्तर प्रदेश, बंगाली और साउथ इंडिया के लोगों को ट्रिब्यूट देते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ स्टेज पर 'दिल दिल पाकिस्तान' और 'चक दे इंडिया' गाने परफॉर्म किया।
कहा हुआ था इवेंट
ये इवेंट दुबई में हुआ था। शुरुआत में आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों बॉलीवुड गाने गाते नजर आ रहे हैं। फिर उन्होंने पंजाब, यूपी, बंगाली और साउथ इंडिया के लोगों का नाम लेते हुए उनके लिए गाने गाए। इसके बाद वो बोलते हैं, 'और ये पाकिस्तानी दोस्तों के लिए...'। फिर वो 'दिल दिल पाकिस्तानी, जान जान पाकिस्तान' गाना गाते हैं। फिर आयुष्मान पूरे इंडिया के लिए 'चक दे इंडिया' गाना भी गाते हैं। गल्फ न्यूज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय एक्टर आयुष्मान खुराना और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर 27 अक्टूबर 2017 को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे। ये प्रोग्राम सद्भाव का जश्न मनाने के लिए था।
Published on:
26 Jan 2024 12:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
