17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baaghi 2: टाइगर ने Box Office पर मचाया तहलका, 5 दिन में 100 करोड़ क्‍लब के करीब

'बागी 2'ने शुरुआत के दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली थी। मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 6 Apr 2018, 3:36 PM IST

baaghi 2

baaghi 2

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म 'बागी 2' अपनी रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हर दिन फिल्म रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 'बागी 2'ने शुरुआत के दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई कर ली थी। मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की।वहीं शनिवार को फिल्म ने 20.40 करोड़ रुपए कमाए। 'बागी 2' के 5 दिन का Box Office कलेक्शन 95.80 करोड़ हो गया है।

टाइगर ने कहा शुक्रिया
फिल्म को मिल रहे बेहतरीन रिस्पांस से अभिभूत, टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे। बागी 2।' वीडियो में टाइगर ने कहा, 'नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। मुझे और 'बागी 2' की टीम के प्रति अपना प्यार ? और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपने में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं। जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है। आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद।'

फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत में नेहा (दिशा पटानी) की बेटी रिया का किडनैप हो जाता है और किडनैपर के हमले में नेहा को भी गंभीर चोट आती है। काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस रिया को नहीं ढूंढ पाई है। ऐसे में नेहा के लिए उम्मीद की आखिरी किरण रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी है, जो आर्मी में कमांडो है। वह अकेले ही किसी भी मिशन को अंजाम देने में सक्षम है। उसकी इसी जांबाजी के कारण उसका सीनियर ऑफिसर उसे 'वन मैन आर्मी'कहता है। इधर, नेहा और रॉनी चार साल पहले एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते थे, लेकिन नेहा पिता के दबाव में रॉनी से शादी नहीं कर पाती। अब नेहा के कॉल करने पर रॉनी अपनी यूनिट से सात दिन की छुट्टी लेकर कश्मीर से गोवा आता है। नेहा उसे अपनी किडनैप हुई बेटी के बारे में बताती है और उसे ढूंढने में मदद करने के लिए कहती है। इसके बाद रॉनी, रिया को ढूंढने का मिशन शुरू करता है, लेकिन उसे कोई क्लू नहीं मिलता। वह उलझता चला जाता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट्स और टर्न्स आते हैं।

तेलुगू फिल्म की सीक्वल
बता दें यह फिल्म 2016 की 'बागी' की सीक्वल और तेलुगू फिल्म ‘क्षणम’ की रीमेक है। 'बागी 2' को 45 देशों में रिलीज किया गया है। जिसमें देश की 3500 और Overseas की 625 Screens शामिल है।फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान हैं। फिल्म में टाइगर का जबरदस्त एक्शन है। मनोज बाजपेयी , रणदीप हुड्डा , दीपक डोबरियाल जैसे दिग्गज कलाकारों के अभिनय ने भी मूवी में जान डाल दी है। प्रतीक बब्‍बर ने भी विलेन के किरदार में अच्छा काम किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का 'एक दो तीन...' गाने पर आइटम सॉन्ग भी रखा गया है। इसके साथ ही फिल्म में 'मुन्डया'जैसे कुछ बेहतरीन गाने भी हैं जो दर्शकों को काफी पंसद आए हैं।