ग्लैमरस दिखीं जैकलीन
'पानी पानी' का टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और इसे अबतक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के टीजर को देखते हुए अंदाज लगाया जा सकता है कि इसकी पृष्णभूमि राजस्थान रखी गई है। गाने में जैकलीन का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका लुक राजस्थानी रखा गया है। बैकग्राउंड में बादशाह कहते हुए सुनाई देते हैं कि एक था राजा, एक थी रानी। आग लगेगी, जब होगा सब पानी-पानी।