29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्ड से डायलॉग पढ़ता है ये सुपरस्टार, ‘भक्षक’ स्टार भूमि पेडनेकर ने बता दिया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भक्षक’ (Bahkshak) के लिए चर्चा में हैं। ये मूवी OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix)पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इन्होंने एक स्टार की डायलॉग डिलीवरी पर कमेंट किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 10 Feb 2024, 4:31 PM IST

bhumi-pednekar.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भक्षक’ (Bahkshak) के लिए चर्चा में हैं। ये मूवी ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix)पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है। इसमें भूमि पेडनेकर के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव साई तमहानकर जैसे स्टार्स हैं।
फिल्म का प्रमोशन एक्ट्रेस ने बड़े जोर शोर से किया है। इसके लिए भूमि ने कई इंटरव्यू भी दिए। ऐसे ही एक इंटरव्यू में भूमि ने अपने को-स्टार रह चुके बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की सच्चाई सबको बताई है।
कर चुकीं है इनके साथ काम

भूमि पेडनेकर जब ‘भक्षक’ का प्रमोशन कर रही थीं तब उनसे अपने को-स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बारे में सवाल किया गया है। सवाल था कि वो डायलॉग कैसे बोलते हैं। आपको बता दें कि भूमि अक्षय के साथ ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ (Toilet Ek Prem Katha) और ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) में काम कर चुकी हैं।
भूमि ने खोल दी पोल
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘जॉली एलएलबी-2’ (Jolly LLB 2) स्टार अक्षय अपने डायलॉग कार्ड से पढ़कर बोलते हैं। शूट के समय कोई कार्ड लेकर खड़ा रहता है और वो अपने डॉयलॉग वहां से देख बोलते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि ये उनका तरीका है, उन्होंने भी ये ट्राई किया था लेकिन नहीं कर पाईं। भूमि ने ये भी कहा कि इससे अक्षय कुमार को सीन में बने रहने में मदद मिलती है। मतलब उन्हें ये एक्टिंग करने में हेल्प करता है। बाद में वो ये भी कह गईं कि अक्षय डायलॉग याद भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: भाई को करना पड़ता किस, इसलिए बदल गई एक्ट्रेस, फिल्म से हाथ धो बैठी करीना