29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई को करना पड़ता किस, इसलिए बदल गई एक्ट्रेस, फिल्म से हाथ धो बैठी करीना

2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ (Rockstar) रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। मगर इसके लिए पहली पसंद नरगिस फाखरी नहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) थीं। जानिए कैसे फिल्म से हाथ धो बैठीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 10 Feb 2024, 2:01 PM IST

kareena.jpg

करीना कपूर

2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ (Rockstar) रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के गाने और कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अपोजिट दिखाई दी थीं। ये उनकी पहली फिल्म थी। मगर क्या आप जानते हैं इस मूवी के लिए वो पहली पसंद नहीं थीं। इसके लिए पहले इम्तियाज अली सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) को कास्ट करना चाहते थे।
करीना थीं पहली पसंद

इस बात का खुलासा डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने खुद एक इंटरव्यू में किया है। दरअसल, ‘जब वी मेट’ (Jab We Met) में जब उन्होंने करीना के साथ काम किया था, तब वो उनसे काफी इंप्रेस थे। इसलिए अपने अगले प्रोजेक्ट में उन्हें ही लेना चाहते थे।
इसलिए नहीं बात
ये प्रोजेक्ट था ‘रॉकस्टार’ के लीड रोल के लिए रणबीर कपूर ही पहली पसंद थे। वो रोल उन्हीं पर जमता। हीरोइन के लिए वो करीना को चाहते थे, मगर रणबीर और करीना भाई-बहन हैं। खून का रिश्ता होने के चलते उन्हें नहीं कास्ट किया गया।
रणबी कपूर ने भी एक इंटरव्यू में यही बात कही थी। वैसे अगर खून का रिश्ता ना होता तो शायद करीना कपूर की जोड़ी रणबीर अपोजिट नजर आ ही जाती।
यह भी पढ़ें: विद्युत जामवाल जब तक करते हैं शूटिंग, मां तब तक लगातार करती हैं पूजा