नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपनी बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। कंगना जो भी बोलती हैं उसमें उनका बेबाक अंदाज साफ नजर आता है। जिसके कारण वो बार-बार पंगा भी लेती रहती हैं। इसी बीच कंगना पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप लग गया है। जिसके चलते एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट (Bandra Court) ने एफआईआर (FIR against Kangana Ranaut) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। कंगना के खिलाफ ये अर्जी महोम्मद साहिल अशरफ अली सैय्य नाम के शख्स ने दी है।