80 के दशक की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री जीनत अमान आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1951 को जर्मनी में हुआ था। इस मौके पर हम आपको उस शख्स से रूबरू करवा रहे हैं जिसने जीनत अमान पर बहुत जुल्म ढहाए थे। पुराने दौर में एक समय एेसा था जब बाॅलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान हर मर्द की ड्रीम गर्ल थी। लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि उनकी खुद की पसंद गलत निकली। जीनत की ये पसंद थे बाॅलीवुड अभिनेता संजय खान जो पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों के बाप थे। जीनत और संजय फिल्म अब्दुल्ला के दौरान करीब आए और 1978 में दोनों ने शादी कर ली। बात 1980 की है जब संजय ने जीनत को एक फाइव स्टार होटल में पीटा था।